फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए बाहर से आई 30 हजार से अधिक फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए जनपद के अलावा बाहर से भी 30 हजार से अधिक फोर्स बुलाई गई है। इसमें 150 कंपनी पीएसी और अर्द्ध सैनिक बल के जवान शामिल हैं। जिनकी संख्या 15 हजार बताई जा रही है। इसके अलावा 15 हजार फोर्स बुलाई गई है, जिसमें सिपाही, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर आदि शामिल हैं। जबकि इसके अलावा जनपद की सभी थानों की फोर्स और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जिले की सरहदों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दूसरे जिलों से लगने वाली सीमाओं समेत जनपद के अंदर कुल 63 स्थानों पर बैरियर लगाकर कड़ी चेंकिग की जा रही है, ताकि दूसरे जिलों का कोई भी व्यक्ति शांतिपूर्ण चुनाव में खलल डालने की मंशा से प्रवेश न करने पाए। इसके अलावा 27 स्थानों पर नाका बनाकर पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। सुजानगंज थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित अंतिम गांव कुंदहां और खेतासराय थाना क्षेत्र में आजमगढ़ की सीमा पर बसे आखिरी गांव भदैला में दोनों जनपदों की ज्वाइंट टीमें निगरानी कर रही हैं. ताकि कोई ऐसा व्यक्ति इधर से उधर न आने-जाने पाए जो निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव में खलल डाल सके।
एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जोनल और सेक्टर टीमों की साथ पर्याप्त सुरक्षा बल रहेगी। प्रत्येक टीम 8-9 मतदान केंद्र पर ही भ्रमण करती रहेगी। इसके अलावा 250 कलस्टर मोबाइल की टीमें लगाई गई हैं, जो संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगी। अगर कहीं एक भी बूथ है तो वहां भी अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ 12-15 पुलिस के जवान तैनात होंगे। प्रत्येक थानों पर 6-6 क्यूआर टीम रहेगी। इसके अलावा सभी सीओ के साथ क्यूआर टीम लगाई गई है। पुलिस लाइन्स और सभी सात सीओ सर्किल में भारी फोर्स रिजर्व की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनको लगाया जा सके। साथ ही 90 फ्लाइंट स्वायट टीम और 90 स्टैटिक टीमें क्रियाशील हैं।
विज्ञापन

तीन सुपर जोन में बांटा गया जनपद
जौनपुर। जनपद को 261 सेक्टर, 32 दोन और तीन सुपर जोन में बांट दिया है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे। एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, सीडीओ अनुपम शुक्ला के साथ डीवीएसपी अंकित कुमार होंगे, जो मछलीशहर, मडि़याहूं और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। वहीं, एडीएम राम प्रकाश के साथ एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह रहेंगे, जो केराकत, जफराबाद और सदर विधानसभा में भ्रमण करेंगे। सीआरओ रजनीश राय के साथ एएसपी सिटी डा. संजय कुमार रहेंगे, जो मल्हनी, शाहगंज और बदलापुर विधानसभा में भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें