फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर की रखवाली के लिए गांव के लोग दे रहे पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। राष्ट्रीय पक्षी मोर की ठंड लगने से मौत होने के बाद मोर की रखवाली करने के लिए 6-6 लोगों की चार टीमें गठित की गई हैं। टीम में शामिल लोग आस पास के इलाके में मोर पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुशीला मौर्या के पति धनई मौर्या ने मोर की रखवाली के लिए एक कर्मचारी को बगीचे में लगा दिया है। बृहस्पतिवार को धनई मौर्या ने डुग्गी पिटवाकर अगल बगल के कास्तकारों से अपील की कि फसलों में कीटनाशक दवा का उपयोग न करें। मोर की सुरक्षा के लिए गांव के लोगों से बगीचे में रखवाली करने में सहयोग मांगा। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई पक्षियों का शिकार करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत दें। गांव के लोग बारी-बारी से बगीचे की रखवाली के लिए पहरा दे रहे हैं। इस मौके पर अमन, रोहित, सजब, विनय, मलखान, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें