फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी क्या अब पापा नहीं आएंगे

Sat, 04 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
केवटली में शहीद की मां को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग। 
विज्ञापन
 शहीद संतोष यादव की पत्नी मिथिलेश रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। बेटा निखिल और श्रेया का भी बुरा हाल था। श्रेया कहती है मम्मी पापा क्या अब नहीं आएंगे। श्रेया के इस मासूम सवाल के आगे सभी निरुत्तर हैं। हर किसी के आंखों में आंसू बरबस ही छलक पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जब एसपी ने अभिराजी देवी से कहा कि हम कप्तान हैं तो उन्हंोंने कहा कि हमारा दरोगा कहां है। यह सुनकर एसपी भी रो पड़े। गांव में सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने पहुंचकर पुष्पांजलि दी।गांव में शहीद दरोगा के परिवार को ढांढस बंधाते हुए एसपी रोहन पी कनय के आंखों में आंसू छलक पड़े।

उन्होंने कहा कि जब मैं एसपीआरए था तो संतोष मेरे पीआरओ थे, मुकुल द्विवेदी भी मेरे साथ सीओ थे।उधर, मथुरा में भड़की हिंसा में डिप्टी एसपी मुकुल द्विवेदी और दरोगा संतोष यादव के  शहीद होने पर शुक्रवार को मरकजी सीरत कमेटी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और मथुरा में अमन चैन के लिए दुआ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें