जिले में दो खेल मैदानों पर आयोजित खो-खो और महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम विजेता रही।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर एवं पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच खेला गया। मोहम्मद हसन कॉलेज ने गाजीपुर को 21-5 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज, शिब्ली पीजी कॉलेज आजमगढ़, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज एवं गाजीपुर पीजी कॉलेज ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जगदीश नारायण ने कहा जीवन में शिक्षा के साथ-साथ हम खेल में अपनी रूचि जरूर देनी चाहिए।
इस मौके पर डॉ. अरुण सिंह, मोहम्मद नासिर, अध्यक्ष डा. अब्दुल कादिर खान डॉ. राजेश सिंह, डा. शहनवाज खान, मोहम्मद नासिर खान, डा. जीवन यादव, डा. अतुल सिंह, कोच रहमत, आदि मौजूद रहे। संचालन डा. अजय विक्रम ने किया।
उधर, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के खेल मैदान पर आयोजित खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम 6 अंकों से विजेता रही। पीजी कॉलेज गाजीपुर की टीम उप विजेता रही। तीसरे स्थान पर राजा श्रीकृष्ण दत पीजी कॉलेज जौनपुर की टीम रही। निर्णायक की भूमिका में गुलाब चन्द यादव ,सुरेन्द्र कुमार ,अम्ब्रेश पटेल आदिल खान मित्रसेन मौर्य और विनय कुमार रहे। मुख्य अतिथि डा. ज्योतिष यादव प्राचार्य राज बहादुर पीजी कालेज गुलालपुर ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर खेल के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. अखिलेश्वर शुक्ल, प्राचार्य डा. शम्भूराम, डा. मायानंद उपाध्याय, डा. अवधेश द्वेदी, डा. मनोज वत्स, अखिलेश गौतम, डा. विजय प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।