फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीएम के आदेश का माखौल, केराकत कोतवाली में बाहरी लिख रहे हैं 50 रुपये में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। सरकारी कार्यलयों में बाहरी लोगों से काम न कराने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। जिले के थानों में भी बाहरी लोग काम कर रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला की ओर से की गई केराकत कोतवाली थाने की पड़ताल में यह मामला सामने आया। टीम ने पाया कि कोतवाल के कमरे के बाहर ही रामचंद्र राम नामक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर लोगों की तहरीर लिख रहा है और इसके बदले में 50 रुपये लेता है। ऐसा लगता है कि थाने में तैनात दीवान मानो बेरोजगार हो गए हैं, उनके पास कोई काम ही नहीं है।
विज्ञापन


पड़ताल में पाया गया कि केराकत कोतवाल दिलीप कुमार सिंह के कार्यालय के सामने बाकायदा एक अधेड़ व्यक्ति कुर्सी पर बैठता है। थाने आने वाले फरियादियों की तहरीर लिखता है। प्रति तहरीर वह फरियादियों से 50 से 100 रुपये लेता है। यही नहीं इसके अलावा रामचंद्र राम नाम का यह शख्स प्रभारी निरीक्षक सहित उनके आगंतुकों को चाय पानी नाश्ता भी करवाता है। चाय या नाश्ता उन्हीं पैसों से लाता है जो उसे तहरीर लिखने के बदले मिलते हैं।



तहरीर लिखी जाती है, लेकिन न तो मुकदमा दर्ज होता है न कार्रवाई होती है

कोतवाली थाने में चोरी और गुमशुदगी के 20 से अधिक मामले लंबित हैं। इसका कारण कहीं न कहीं वहीं बाहरी व्यक्ति है जो लोगों से पैसों लेकर तहरीर लिखता है। कुछ फरियादियों ने बताया कि पैसे लेकर तहरीर लिखी जाती है, इसके बाद न तो मुकदमा दर्ज होता है और ना ही पुलिस कार्रवाई करती है।
विज्ञापन


-

रोज आते हैं 20 से अधिक फरियादी

कोतवाल के रहमोकरम पर रामचंद्र राम की वसूली बखूबी जारी है। कोतवाली थाने में प्रतिदिन औसतन 20 या उससे अधिक फरियादी आते हैं। सभी से रामचंद्र 50 से 100 रुपये के बीच वसूलता है। इस हिसाब से उसकी महीने की कमाई 50 हजार रुपये है। इसका कुछ हिस्सा थाने के कर्मी भी लेते हैं।
विज्ञापन


-

वर्जन

मामला गंभीर है, इसकी जांच कराएंगे, अगर मामला सच मिला तो एसचओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

डॉ. अजय पाल शर्मा, एसपी, जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें