फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन बढ़ाकर छह मई तक कर दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू को पूरी तरह सफल बनाने के लिए पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस का मोबाइल दस्ता तैनात रहेगा। इस दौरान अगर कोई बेवजह सड़क पर निकला तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस फोर्स को अब पंचायत चुनाव से भी फुर्सत मिल चुकी है। कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। पूर्व की तरह जैसे लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होती थी, उसी प्रकार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी से लगातार लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। इस नाते संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से जितने भी उपाय किए गए हैं, उसका शत प्रतिशत पालन कड़ाई के साथ कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इसके लिए ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मिलने वालों को घर से निकलने का वाजिब कारण बताना होगा। अगर कोई बेवजह घर से निकलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें