फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों को मिले फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा......

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दस सूत्री ज्ञापन के जरिए मनरेगा कर्मियों का उत्पीड़न रोकने, उन्हें फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने, ई-सेवा पुस्तिका जारी करने, बकाया भुगतान देने आदि संबंधी मांगें उठाई गईं। चेतावनी दी गई कि अगर इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो मनरेगा कर्मी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री अंबुज शिवाजी, निजामुद्दीन, रचित कपूर, शैलेष सिंह, पंकज कुमार, अतुल सिंह आदि ने विकास भवन में जिला विकास अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बक्शा में ब्लाक अध्यक्ष आशीष कुमार, वीरेंद्र पटेल, आशुतोष श्रीवास्तव, अंगद यादव, रमाकांत यादव, सुरेंद्र कुमार, नासिर हुसैन, कुसुम, प्रिया सिंह, उर्मिला यादव, आरती देवी आदि ने ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सुजानगंज को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें