फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वेतन वृद्धि व ई-सेवा पुस्तिका जारी करने आदि लंबित मांगों के पूरा न होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने सोमवार से उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर दिया। इस दौरान मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। मनरेगा कर्मियों में मुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास मंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि हम लोगों की मांगें काफी दिनों से लंबित हैं। अभी तक हम लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई है। इसके अलावा दिवंगत कर्मियों के समायोजित करने, ईपीएफ योजना का लाभ देने, वेतन वृद्घि करने सहित 10 मांगे लंबित हैं। इन मांगों को पूरा करने की मांग काफी दिनों से चली आ रही है, लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने चेताया कि अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो हम हड़ताल करने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन व जिला प्रशासन की होगी। कार्य बहिष्कार करने वालों में मोहम्मद निजामुद्दीन, संतोष कुमार यादव, ललित कुमार जयप्रकाश अस्थाना, सुरेश कुमार यादव, अजय श्रीवास्तव, अतुल कुमार सिंह आदि कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें