जिला मुख्यालय पर बूथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विधान परिषद सदस्य के लिए वाराणसी खण्ड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। जिले में शिक्षक निर्वाचन के लिए 22 और स्नातक चुनाव के लिए 72 बूथों पर मतदान हो रहा है। कुल मतदाताओं की संख्या 55124 हैं।
सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ है। ब्लॉक स्तर पर सभी ब्लॉक कार्यालय और जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पर बूथ बनाए गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित बूथों का निरीक्षण किया और सकुशल मतदान कराने के निर्देश दिए।