फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट के लिए मछलीशहर के सपा विधायक जगदीश सोनकर ने बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया। यहां ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक ने अपनी निधि से 26 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अस्पताल में इसी महीने ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। भूमि पूजन के वक्त विधायक के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय सिंह, बीडीओ राजन राय मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब ऑक्सजीन के लिए लोगों को दूर के अस्पतालों में नहीं भटकना होगा। यहां 26.33 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने कहा कि पुरुष और महिला वार्ड में पांच-पांच और प्रसव कक्ष में दो बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के जेई मलिक अशद ने कहा कि एक माह में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। डॉ सूर्यभान पटेल, आंनद कुमार, कैलाश दुबे, यादवेंद्र यादव, हेमराज मिश्रा, नायक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें