अस्पताल का जायजा लेते विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के जफराबाद हौज गांव के ट्रामा सेंटर में बने एल-2 अस्पताल में मरीजों के उपचार में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों पर विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार को खुद अस्पताल पहुंच गए। पीपीई किट पहनकर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान लापरवाही पर नाराजगी जताई। वेंटीलेटर की जरुरत वाले मरीज को सिर्फ ऑक्सीजन के भरोसे रखे जाने पर फटकारते हुए सीएमओ से बात कर व्यवस्था कराई। उन्होंने अपनी निधि से दो हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीन भी 24 घंटे में उपलब्ध कराने को कहा।