फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट में मिले 16.85 लाख धन का दुरूपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मनरेगा के तहत हुए कार्यों की 996 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की गई। इसमें छह ग्राम पंचायतों में 16 लाख 85 हजार 587 रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला विकास अधिकारी ने गंभीर रुख दिखाते हुए रिकवरी और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले में 996 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों को सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान विकास खंड रामनगर में होरईया और जगदीशपुर, करंजाकला विकास खंड में नसीरूद्दीनपुर और गड़इला, खुटहन विकास खंड में ईश्वरपुर, धर्मापुर विकास खंड में गद्दोपुर में हुए कार्यों की सोशल ऑडिट में 16 लाख 85 हजार 587 सरकारी धन का दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इसकी वसूली की जा रही है। अब तक 15 से 20 हजार रुपये की वसूली की गई है। जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह ने बताया है कि सोशल ऑडिट में 16 लाख 85 हजार 587 लाख सरकारी धन का गबन का मामला सामने आया है। इसकी वसूली कराई जा रही है। अब तक 15 से 20 हजार रुपये की वसूली कराई गई है। शेष धन का जल्द ही रिकवरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें