फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: घर में सो रही किशोरी से दुराचार, बिहार के तीन मजदूरों को पकड़कर थाने ले गई पुलिस

Fri, 22 Apr 2022 09:33 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के पंवारा थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित घर में सो रही किशोरी को तीन लोग उठाकर गांव के बाहर ले गए। आरोप है कि तीन लोगों में से एक ने दुराचार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के पंवारा थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रात में पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा और थाने ले गई। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। यहां रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार रात घर में केवल किशोरी और उसके बहन का छोटा बेटा ही थे। \

विज्ञापन


परिजन किशोरी के बड़े भाई के उपचार के लिए मछलीशहर गए हुए थे। किशोरी का आरोप है कि घर के बगल में स्थित स्कूल में रुके बिहार के तीन मजदूर रात में उसके घर पहुंचे। टॉर्च जलाकर अंदर आए। जिसके बाद उसका मुंह दबाकर उठा ले गए और पुलिया के नीचे ले जाकर एक ने दुष्कर्म किया। तभी किसी के आने की आहट सुनाई दी जिसके बाद आरोपी भाग गए।

पीड़िता के मुताबिक उससे एक ने ही गलत कार्य किया है। इधर, घर आए परिजनों से आपबीती बताकर पीड़िता रो पड़ी। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही डायल 112, पंवारा पुलिस और सीओ अतर सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी बिहार के तीनों मजदूरों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें