फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: जिन हैवानों ने युवती को छेड़ा, पुलिस ने उनको तोड़ा! लंगड़ाते दिखे दो आरोपी, अब तक सात गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 07:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती के साथ 14 अगस्त की रात ज्यादती हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला बुधवार को सुर्खियों में आया। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने साच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
युवती के साथ ज्यादती के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती को घर से उठाकर खेत में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपियों को तो बुधवार को ही पकड़ा गया था। दो को गुरुवार को गिरफ्तार करते हुए सभी का चालान कर दिया गया। इनमें से दो आरोपी थाने में लंगड़ाते दिखे।

विज्ञापन


बुधवार को एक युवती के साथ ज्यादती का वीडियो सामने आया। इसमें कुछ युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहे थे। बाल पकड़कर खींच रहे थे और कपड़े फाड़ रहे थे। युवती खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती रही, बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही। मामला सोमवार की रात का बताया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने बुधवार को मछलीशहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 

नहर में कूदने से घायल हुए दो आरोपी 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के ही विपक्षियों ने पुत्री को घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी छोड़कर भाग गए। बाद में घटना का वीडियो वायरल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
ये भी पढ़ें: खेत में चिल्लाती रही बचाओ-बचाओ; जौनपुर में युवती को घर से उठाकर दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल

विज्ञापन

वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
कोटवा के नाला के पास से बुधवार शाम नामजद आरोपी विक्की उर्फ विवेक बिंद, आशीष कुमार बिंद, प्रदीप कुमार बिंद उर्फ गोरे, पप्पू बिंद, शेषमणी बिंद, विनोद कुमार बिंद को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान विक्की उर्फ विवेक और आशीष कुमार भागने के चक्कर में नहर में कूद गए।  जिससे विक्की के बाएं पैर और आशीष के दायें पैर में चोट आई। फरार आरोपी प्रमोद कुमार बिंद को गुरुवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। सीओ अतर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़िता के घर

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पीड़िता के घर पहुंचा। लोगों ने पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अपहरण की धारा बढ़वाने और फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में पंकज सोनकर, विनोद सरोज, अली अंसारी, रेखा सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

भीम आर्मी के सदस्यों ने निकाला जुलूस

 जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को कोतवाली में पहुंचे। कार्यकर्ता गेट पर नारेबाजी करते रहे। उनका एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष से वार्ता किया। भीम आर्मी वाराणसी मंडल के अध्यक्ष डॉ. एके गौतम इससे पहले पीड़ित परिवार से मिले। उनके साथ में वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, भीम आर्मी जौनपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार आद मौजूद रहे। मामले में एक और आरोपी युवक का नाम जोड़ने तथा अपहरण की धारा लगाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें