फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदमाशों ने छीनी महिला के गले से सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर-सराय त्रिलोकी रोड पर ऊदपुर घाटमपुर गांव के पास पुलिया पर शनिवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए।
विज्ञापन

महिला का पति अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश नहर से होते हुए कड़ेरेपुर की तरफ भाग निकले। ग्राम बरहूपुर थाना कोतवाली पट्टी प्रतापगढ़ निवासी विनय सिंह पत्नी रीतू सिंह को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल नारायनपुर थाना बदलापुर जा रहे थे। जैसे ही ऊदपुरघाटमपुर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से सफेद रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश पत्नी के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें