जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
जफराबाद क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामान लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पिकअप चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। सुबह करीब 8:30 बजे जौनपुर शहर से सामान लादकर पिकअप चंदवक डोभी की तरफ जा रही थी।
पिकअप किरतापुर गांव के पास पहुंची तो सापने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे पिकअप चालक मनीष कुमार गोईथा और खलासी रवि गौतम निवासी बाराबंकी घायल हो गए। सूचना मिलने पर हल्का सिपाही मौके पर पहुंचकर पलटी पिकअप को मुख्य मार्ग से हटवाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक मनीष कुमार (36) और खलासी रवि गौतम (30) को जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। यदि घायल के तरफ से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
उधर खुटहन रोड स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास शुक्रवार की रात बाइक असंतुलित होकर पलटने से दो युवक घायल हो गए। शेखवलिया गांव निवासी रामसूरत (32) पुत्र बासदेव अपने रिश्तेदार आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बसुही गांव निवासी रामनैन (19) पुत्र इंद्रजीत के साथ बाइक से शुक्रवार की रात रिश्तेदारी से घर आ रहा था।