फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पीएम आवास का पैसा निकालने गए तो मनबढ़ों ने पीटा, पुलिस कर रही घटना से इंकार

Thu, 20 May 2021 06:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर ही मनबढ़ों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूछा है कि मेरे बैंक आने की खबर उन लोगों को कैसे लगी। इधऱ, पुिलस इस तरह की घटना से इंकार कर रही है। घटना जौनपुर की है। 
विज्ञापन
शहर में चक्रमण करती डायल 100 - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक व्यक्ति की  मनबढ़ों ने इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि वह मनबढ़ों को सूचना दिए बिना ही अपने बैंक खाते से पीएम आवास की दूसरी किस्त निकालने बैंक पहुंच गए थे। मनबढ़ों की धमकी से भयभीत पीड़ित  रामपुर थाना क्षेत्र के वनीडीह गांव निवासी वकील वनवासी  पुलिस से शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

विज्ञापन


पिटाई से घायल पीड़ित का वीडियो वायरल होने पर भी पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।  पीड़ित वकील वनवासी का आरोप है कि आवास की पहली किस्त जब उन्होंने बैंक से निकाला था तो मनबढ़ों ने बैंक से ही उनके सारे पैसा ले लिए थे।

उन्हें दूसरी किस्त खाते में आने की सूचना मिली तो वह बिना किसी से बताए खुद पैसा निकालने बैंक चले गए। पीड़ित का आरोप है कि काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के लोगों ने इसकी जानकारी गांव के मनबढ़ों को दे दी। थोड़ी देर में ही वे चारपहिया वाहन से बैंक पहुंच गए और उसे पीटते हुए गाड़ी में बैठाकर एक ईंट भट्ठे पर ले गए। जहां राड से उनकी बेरहमी से पिटाई की और उनकी बाइक और मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दी की अगर थाने पर जाने की कोशिश की तो इससे भी बुरा अंजाम होगा। भयभीत होकर वह थाने नहीं गए। इस संबंध में सीओ मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय का कहना है कि  ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा है तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें