फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस वाला है, जान से मार दो... कहकर उप निरीक्षक को पीटा, अधमरा कर भागे बदमाश

Mon, 05 Jan 2026 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस से कोई खौफ नहीं रहा। यही वजह है कि जिले में ड्यूटी पर जा रहे उप निरीक्षक को पिकअप सवार बदमाशों ने पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
बदमाशों ने उप निरीक्षक को पीटा - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में ड्यूटी पर जा रहे उप निरीक्षक पारसनाथ यादव पर पिकअप सवार लोगों ने शुक्रवार की रात हमला कर दिया। वाहन की रेकी करने का आरोप लगाते हुए हमलावर कह रहे थे कि ये पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो। उप निरीक्षक को अधमरा करने के बाद हमलावर भाग निकले। उप निरीक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी पारसनाथ यादव इस समय बरसठी थाने में उप निरीक्षक हैं। उन्होंने शनिवार को मछलीशहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह दो जनवरी को मुंगराबादशाहपुर में ड्यूटी करने रात साढ़े नौ बजे बाइक से जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें; काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ: सीएम योगी बोले- खेल की नई दृष्टि, नए संसाधन से मिला आत्मविश्वास
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर के पंवारा कुंवरपुर रोड पर रामपुर कला (भात का पूरा) गांव के पास उनके मोबाइल पर फोन आ गया, इसके चलते वह वहीं रुक कर बात करने लगे। इसी दौरान उनके पास आकर एक पिकअप रुकी, जिसमें बैठे लोग बोले, तुम हमारी रेकी कर रहे हो। उन्होंने मना किया तो पिकअप सवार लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पीटने वाले वाले कह रहे थे कि ये पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो। हमलावर उन्हें अधमरा करके भाग गए। होश आने पर उप निरीक्षक ने मछली शहर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें