फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीडि़ता के मां की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

पीडि़ता की मां का बुधवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि 18 वर्षीया पुत्री को बेलावा गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान उर्फ धनी पुत्र महेंद्र ने बहला फुसला लिया। शादी का झांसा देकर 7 मई को रात में उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी देने पर गालीगलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें