फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तालाब में डाला जहर, मछलियां मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के कोकना स्थित भगवान विष्णु के अति प्राचीन मंदिर परिसर में स्थित तालाब में शुक्रवार को अराजक तत्वों ने जहर डाल दिया। इससे तालाब में मौजूद सैकड़ों मछलियां मर गई। उनके शव उतराने पर लोगों को जानकारी हुई। शरारती तत्वों ने परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर को भी क्षति पहुंचाई है। मंदिर के सरंक्षक प्रफुल्लचंद्र उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कोकना गांव में प्राचीन मंदिर है। इसमें आसपास के कई गांवों से लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मंदिर के संरक्षक प्रफुल्लचंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंदिर परिसर के सामने और पिछले हिस्से में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं बैठकर वह शराब पीते हैं और लोगों से अभद्रता करते हैं। इसकी कई बार थाने में सूचना भी दी गई, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ा है। इस बार की घटना में भी उन्हीं की संलिप्तता का शक है। एसओ खुटहन जगदीश कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें