फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी से युवक ने फेसबुक पर पोस्ट की पीएम की आपत्तिजनक तस्वीर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर केस
विज्ञापन

- गौराबादशाहपुर थाने में भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गौराबादशाहपुर। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट करने पर गौराबादशाहपुर थाने में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक गौराबादशाहपुर कस्बे का निवासी है और फिलहाल सऊदी अरब में है। भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर निवासी राजकुमार साहू ने हरीर में कहा है कि कस्बा निवासी हाजी इम्तियाज अहमद नामक युवक ने 20 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन न्यूज एंकर के साथ आपत्तिजनक हाल में दिखाया गया है। इस पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार की रात आरोपी युवक इम्तियाज अहमद पर आईटी एक्ट, जनभावनाएं भड़काने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ रामबहादुर चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक वर्तमान में सऊदी अरब में है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें