फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक जिला, छह थाने, 14 अपराध को दिया था अंजाम; मिर्जापुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 07:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

यूपी के जौनपुर जिले में उस बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर वह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
संगम यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर और 25 हजार के ईनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जिले के छह थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। जनपद की पुलिस उसे कई दिनों से तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी संगम यादव हुसैनाबाद थाना शाहगंज का रहने वाला है। बीते कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस टीम सुबह 10 बजे के करी सिकरारा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी बीच, मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर में वांछित व 25 हजार का इनामी शातिर संगम यादव कहीं जाने के फिराक में बरगुदर पुल के पास किसी वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंच कर उसे दबोच लिया। नाम पता तस्दीक कर उसे विधिक कार्रवाई के पश्चात जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के खुटहन थाने में पांच, बदलापुर थाने में दो, लाइन बाजार थाने में तीन, शाहगंज थाने में दो, सरायख्वाजा थाने में एक और सिकरारा थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें