केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित चौधरी चरण सिंह राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के नौवें दिन शनिवार को मिर्जापुर की टीम ने बलिया को हराया। टाई ब्रेकर राउंड में मिर्जापुर की कछवा स्पोर्टिंग्स ने बलिया स्पोर्टिंग्स को 5-4 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को उसका मुकाबला मऊ की एयर इंडिया स्पोर्टिंग्स से होगा।
मुख्य अतिथि रामेश्वर मौर्य और रामप्रवेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। निर्धारित समयावधि में दोनों टीमें एक एक गोल से बराबरी पर रहीं। दर्शकों को दोनों टीमों ने रोमांचक खेल दिखाया। निर्णायक मंडल ने टाई ब्रेकर का निर्णय लिया, जिसमें मिर्जापुर की कछवा स्पोर्टिंग्स ने 5-4 गोल से परिणाम अपने पक्ष में कर लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जीशान हैदर, रमेश प्रजापति, महिला फुटबाल प्रतियोगिता के संयोजक लालजी यादव, सुशील सोनकर आदि मौजूद रहे।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार