फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने घाटों के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
गोमती नदी के हनुमान घाट पर बन रहे प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवा? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने नगर क्षेत्र में गोमती नदी के बजरंग घाट, हनुमान घाट के साथ गोपी घाट व नाव घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। नमामि गंगे परियोजना के तहत बजरंग घाट से हनुमान घाट से सदभावना पुल तक निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग द्वारा गोपी घाट और नाव घाट, मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसका शिलान्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया था। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने घाटों का निर्माण कर रही निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विकास शर्मा, विमल सिंह, मनीष सेठ, प्रदीप जायसवाल, आशीष गुप्ता, नंदलाल यादव, आशीष सेठ, अतुल कुमार पांडेय, सचिन पांडेय, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें