खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार ) गिरीश चन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार कोनगर के ओलन्दगंज मोहल्ले में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही के लिए मौके पर उपस्थित नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सन्तोष मिश्रा व सफाई इस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव को कड़ी फटकार लगाई।
राज्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नगर छोटे बड़े सभी नाला व नालियों शीघ्र सफाई कराई जाए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव , राजेश गुप्ता , सभासद सतीश सिंह त्यागी, सभासद बसन्त प्रजापति, आलोक मिश्रा, सतेन्द्र सिंह मुन्ना, महेद्र सोनकर, संदीप जयसवाल, डा. रोहित सिंह, रिंकू मौर्य , ओपी सिंह, मनोज तिवारी ,नगर उपाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया , धर्मपाल कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव, नगर मंत्री दीपक मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना, पवन मौर्या मौजूद रहे।