फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवनिर्वाचित सभी 21 ब्लॉक प्रमुखों और 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार को ब्लाक सभागार में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने का कार्य नामित जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से किया गया। इस दौरान शपथ ग्रहण करने के दौरान ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने की बात कहीं। इसके बाद हुई बैठक में पूर्व में कराये गए कार्यों को पढ़कर सुनाया गया और अवशेष धनराशि की जानकारी दी गई। सदस्यों ने अपने -अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

डोभी: सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या देवी को तहसीलदार राम सुधार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी,डा. नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख केडी सिंह,भूमि विकास बैंक की डायरेक्टर डॉ. अन्जना श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। मड़ियाहूं: ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रेखा यादव को जीजीआईसी मड़ियाहूं की प्रधानाचार्य सुनीता मौर्या ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी, पूर्व प्रमुख लाल प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। मुफ्तीगंज: ब्लॉक सभागार में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उषा देवी को नृपेंद्र बहादुर सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व प्रमुख विनय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश मंत्री रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। केराकत: ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सरोजा देवी को उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक में बीडीओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने पूर्व में कराये गये कार्यों को पढ़कर सुनाया तथा अवशेष धनराशि की जानकारी दिया। इस अवसर पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह, आदि मौजूद रहे । सुजानगंज : ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ऊषा शुक्ला को एसडीएम केके मिश्र ने शपथ दिलाया। इस अवसर पर विद्याशंकर तिवारी, मनोज द्विवेदी, मुन्ना मिश्र आदि मौजूद रहे। खेतासराय: शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह को एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमुख के पति अजय सिंह ने ब्लाक प्रमुख को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली बैठक में 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यो के प्रस्ताव पर मुहर लगी। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, परवेज आलम भुट्टो, रमेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। मछलीशहर: ब्लाक सभागार में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी शशिकेश सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, बीडीओ राजन राय, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, केदारनाथ यादव,सपा नेता पंधारी लाल यादव,पूर्व विधायक राजनारायण बिन्द, रइस खान, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। जफराबाद: सिरकोनी ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख वंशराज सिंह को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जेपी मौर्य ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर जफराबाद विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह,बीडीओ पीके त्रिपाठी,समाजसेवी आशुतोष सिंह , महेंद्र सिंह बब्बा,धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। धर्मापुर: ब्लॉक सभागार में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव को बीएसए ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायन राय, केपी यादव, अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। सुइथाकलां: ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी को जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय, रमेश सिंह, बेचन सिंह, पंकज मिश्रा, डॉ. मान सिंह आदि उपस्थित रहे। सिकरारा: ब्लॉक मुख्याल सभागार में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह को डूडा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई, इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह, टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह,डॉ सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना,ओम प्रकाश सिंह अमित सिंह, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
बदलापुर: ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख आशा यादव को एसडीएम अमिताभ यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ गोविंद सिंह, रणजीत सिंह, दुर्गेश तिवारी, अनूप सिंह, सत्यम यादव, सिद्धार्थ, अवनीश आदि मौजूद रहे। महराजगंज ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख माण्डवी सिंह को जिला लेखा अधिकारी चंद्रभूषण ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हुई पहली बैठक में 5 करोड़ 70 लाख विकास कार्यों का प्रस्ताव पास हुआ। इस मौके पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष चंचल,राय रतन बहादुर सिंह,भाजपा नेता विनय सिंह,कुंवर जयबाबा,ज्ञानप्रकाश मिश्रा,कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे। रामनगर: ब्लाक सभागार में अभिहित अधिकारी डा. वेदप्रकाश मिश्र ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख तारा देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर: ब्लाक सभागार में एसडीएम अंजनी सिंह ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने सत्येन्द्र सिंह फंटू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बक्शा: ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनोज यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बरसठी: ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनीता शुक्ला ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। करंजाकला: ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव को पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेशचंद्र मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, शरद सिंह आदि मौजूद रहे। खुटहन: ब्लाक सभागार में जिला गन्ना अधिकारी हुड्डा सिद्दीकी ने ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह , रंजीत सिंह गुड्डू ,प्रेम चन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे। जलालपुर : ब्लाक प्रमुख बदामा देवी ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें