दुग्ध बिक्रेता को बदमाशों ने पीटा, हालत गंभीर
- खुटहन के मरहट नहर पुलिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटहन। थाना क्षेत्र के मरहट गांव में खेतासराय मार्ग पर नहर पुलिया के पास सोमवार को घात लगाए बोलेरो सवार बदमाशों ने दुग्ध विक्रेता की जमकर पिटाई की। लाठी-डंडा और राठ के हमले से लहूलुहान दुग्ध विक्रेता को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुनील सिंह (45) रोज की तरह बाइक पर दूध लाद कर खेतासराय बाजार में बेचने जा रहे थे। नहर पुलिया के पास पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक दी। लाठी डंडा और लोहे की राड से पिटाई शुरू कर दी। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर बेहोश हो गया। ग्रामीणों को आता देख सभी हमलावर बोलेरो में बैठ खेतासराय की तरफ भाग गए। घायल की जेब से मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान की गई।