फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, चिता से उठवाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जमुहर गांव में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए झूंसी (प्रयागराज) ले गए थे। इधर पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए मायके पक्ष को लोगों को खबर दी, जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी। मछलीशहर पुलिस ने झूंसी पुलिस से संपर्क कर दाह संस्कार रोकवा दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

मछलीशहर थाना क्षेत्र के जमुहर गांव निवासी कमलेश कुमार (48) पुत्र लालमनि का सोमवार की सुबह फंदे से लटकता शव घर में मिला। परिजन शव को उतारकर गांव वालों के साथ दाह संस्कार करने के लिए झूंसी (प्रयागराज) ले गए थे। इसी बीच मृतक की पत्नी सुमन देवी ने अपने मायके में फोन कर हत्या करने की आशंका जताई। ससुराल वालों ने मृतक के पिता लालमनि पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मछलीशहर कोतवाली में सूचना दी। मछलीशहर पुलिस ने झूंसी पुलिस से संपर्क कर तत्काल दाह संस्कार रोकवा दिया। साथ ही शव को चिता से उठवाकर कब्जे में ले लिया। रात ही में शव मछलीशहर कोतवाली भेज दिया। यहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि मृतक की पत्नी और ससुराल वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शव का दाह संस्कार रोक दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें