फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव मजार के समीप डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौडी गांव निवासी देवीदयाल दुबे (30) पुत्र दुर्गा प्रसाद जो शाहगंज में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात करीब दस बजे बाइक से घर वापस जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाए था। बड़ागांव मजार के पास पहुंचा ही था कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम व शव को कब्जे में ले लिया। जबकि डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ धर्मवीर सिंह कहा कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें