हाईडिल परिसर में व्यापारियों के सबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौपंते उप्र उद्योग व्यापार म?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मिश्रा से मिलकर व्यापारियों का समस्या से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि व्यापार मंडल मांग करता है कि बिजली रेट एक साथ फिक्स कर दिया जाए। जिससे हमको पता चले कि अगर हमने 100 यूनिट खर्च की है तो उसके हिसाब से हमको 800 रुपये देने हैं। युवा संगठन मंत्री संजीव यादव ने मीटर तेज चलने की शिकायत की। नगर महामंत्री उत्तरी आनंद साहू और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर को तारों का जाल बनाकर सुरक्षित करने की मांग की। नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ने समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता अशोक मिश्रा ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन ऊर्जा मंत्री को आज ही भेज दिया जाएगा। व्यापार मंडल को बताया कि शासन ने एक योजना शुरू की है जो 31 जनवरी तक चलेगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें पंजीकरण करवा कर लाभ उठाएं। इस मौके पर बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निखिलेश सिंह, रामकुमार साहू, अरशद कुरैशी, सतीश कुमार अग्रहरि, दिनेश श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, अमितोष कुमार अग्रहरी, भरत सेठ, मेंहदी हसन, संतोष सेठ, रामा जायसवाल, रोहित कुमार यादव आदि रहे। मुन्ना लाल अग्रहरि ने आभार प्रकट किया।