फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन का ठहराव शुरू

विज्ञापन
सिंगरामऊ, हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी मेमू ट्रेन। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र वासियों की मांग तथा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के अथक प्रयास से शुक्रवार को स्थानीय हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64281/64282 शिवपुर उतरेटिया मेमू ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रेन के ठहराव को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा, लोगों ने इस कार्य को विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरी पेशा वालों तथा दैनिक यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा बताया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि विधानसभा के विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहता हूं।
मेमू ट्रेन का ठहराव भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जो कि आज सफल हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ होगा।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के लोगों ने ट्रेन के ठहराव पर विधायक, केंद्र एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया। इस मौके पर कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, वरुण सिंह, डीसीएम समर्थ गुप्ता, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव, कमर्शियल इंस्पेक्टर विवेक त्रिपाठी, आर पी एफ एसी बीएन मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें