फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जौनपुर में किसान पंचायत...ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, अन्नदाता बोले- कब मिलेगी उर्वरक

Tue, 19 Aug 2025 02:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

यूपी के जाैनपुर जिले में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपा। अन्नदाताओं ने जल्द से जल्द निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
किसान महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील परिसर में सोमवार को किसान पंचायत का आयोजन हुआ। बैठक के बाद संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई है कि मंडी समिति मुंगराबादशाहपुर में हुए अतिक्रमण की समस्या का हल निकाला जाए, व्यापारियों और किसानों की संयुक्त बैठक बुलाई जाए, तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में उर्वरक उपलब्ध कराई जाए, सतहरिया सीएचसी परिसर की खराब इंडिया मार्का टू हैंड पंप की मरम्मत कराई जाए।

इसके अलावा किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण करने की मांग उठाई गई। बैठक में गंगा प्रसाद, शिवशंकर, ऊषा, श्यामा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बहादुर गौतम और संचालन राकेश चंद्र मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें