टीडी कालेज के छात्रों का दल मंगलवार को डीएम से मिलकर पत्रक सौंपकर छात्रवृत्ति देने की मांग की। छात्रों ने कहा कि सत्र बीच चुका है लेकिन अभी तक समाज कल्याण विभाग से उनके खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं भेजी गई। कालेज प्रशासन भी कोई पहल नहीं कर रहा है। छात्र कालेज और समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं।
कई बार पत्रक देकर छात्रवृत्ति का भुगतान कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्रक देने वालों में प्रवीन, रोहित, संदीप, संतोष, रिषु, अभिषेक, राहुल, समरजीत, प्रेम कुमार, वैभव, शुभम आदि रहे।