फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों की पिटाई पर जताई नाराजगी

Wed, 25 Nov 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में बीते मंगलवार को समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को जनपद के मीडियाकर्मियों में खासा रोष दिखाई पड़ा। इसी को लेकर जनपद भर के पत्रकार कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और पत्रकारों व छायाकारों पर किये गये लाठीचार्ज की निंदा की। पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

  पत्रकारों ने आरोपी पुलिस अधिकारियाें और पुलिसकर्मियों के खिलाफ  विधिक कार्यवाई करने के अलावा घायल पत्रकारों का समुचित उपचार व मुआवजा देने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अनिल पाण्डेय, आईबी सिंह, विनोद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, हसनैन कमर दीपू, आरिफ हुसैनी, अजीत सिंह, मो. जावेद, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, जेडी सिंह, अजीत सोनी, राजन मिश्रा, मेराज अहमद, दीपक सिंह, राहुल, सोहराब, राज बहादुर यादव के अलावा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के तमाम पत्रकार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें