फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में न करें चुनाव प्रचार : डीएम

Wed, 25 Nov 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने मंगलवार को जिले में कई जगहों पर ग्राम प्रधान प्रत्याशियों और सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने चुनाव प्रचार को लेकर उम्मीदवारों को नसीहतें दीं। डीएम ने कहा कि रात में कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं करेगा। चुनाव के दौरान पैसा और शराब का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीएम ने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाने और गाड़ियों पर बिना अनुमति के स्टीकर चिपकाने को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी और एसपी विकास खंड सोंधी परिसर पहुंचे और प्रत्याशियों से सामाजिक समरसता बरकरार रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रचार के दौरान वाहनों का इस्तेमाल न करें। सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग के नियम कानून के दायरे में प्रचार करें। डीएम ने कहा कि जो लोग शिकायत पत्र देने चाहते हैं वे बीडीओ को दे दें। इस दौरान इंस्पेक्टर सीबी सिंह और मंजय सिंह मौजूद थे।
सुइथाकला प्रतिनिधि के मुताबिक समला देवी इंटर मीडिएट कालेज रुधौली के प्रांगण में प्रधान पद एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों को डीएम, एसपी ने आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। कहा कि मोबाइल लेकर कोई भी मतदान केंद्र पर नहीं जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों को गाड़ियों से स्टीकर हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसओ रमेश यादव, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज भी मौजूद थे। करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में डीएम और एसपी ने करंजाकला ब्लाक के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस मौके पर तेजू मौर्य, जिलाजीत पांडेय, राजेश मौर्या, धनई मौर्य, वीरेंद्र पांडेय, बांके यादव, विकास सिंह, रामआसरे यादव, रवींद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें