फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम पारा गिरा, न्यूनतम में इजाफा

विज्ञापन
पॉलिटेक्निक स्थित लोहिया पार्क में खेलते बच्चे। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सुबह घने कोहरे के कारण शुक्रवार को तापमान थोड़ा नीचे आया, लेकिन मौसम में तल्खी बरकरार रही। अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। वातावरण में 84 प्रतिशत तक नमी रही। मौसम विशेषज्ञ दो-तीन दिनों में तापमान गिरने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पारा चढ़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था। आमतौर पर ऐसा मौसम मार्च में होता है। मौसम के बदले मिजाज से चिंतित लोगों को शुक्रवार की सुबह थोड़ी राहत नजर आई। वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। हल्की हवाएं होने से यह माना जा रहा था कि दिन ठंडा रहेगा। दस बजते-बजते ही मौसम साफ हो गया। अच्छी धूप खिलने से तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी तो बाजार में भी भीड़ नजर आई। बच्चों के साथ पार्क में पहुंचकर परिवार के लोगों ने धूप का आनंद लिया। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आगामी 5 दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। कभी-कभी हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6-13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें