जौनपुर। आधार स्पेशल ड्राइव अभियान के तहत 9 जनवरी को जिले के 25 डाकघरों में अभियान चलाकर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आधार कार्ड बनाया जाएगा। जिसमें आधार कार्ड नवीनीकरण के साथ नए कार्ड भी बनाए जाएंगे।
डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि प्रधान डाक घर के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप डाकघर, कचहरी डाकघर, उप डाकघर मछलीशहर, महराजगंज, मीरगंज, बालवरगंज, बरसठी, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, केराकत, गौराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज, चंदवक, नेवढिया बाजार, मड़ियाहूं, शाहगंज, पट्टीनरेंद्रपुर, खुटहन, रामपुर, सरायहरखू, पूर्वांचल विवि, खेतासराय, जमामलापुर और जफराबाद उप डाकघर में आधार कार्ड बनाया जाएगा। नाम पता , जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी में सुधार कराने के लिए 50 रूपये शुल्क देना होगा। बायोमैट्रिक्स अपडेट अंगुली के निशान, आंख की पुतली का फोटो अपडेट करने के लिए 100 शुल्क देने होगा। जनसंपर्क अधिकारी पीसी भारती ने बताया कि सभी उपडाक घरों को निर्देश दिया गया है कि वह तय तिथि पर अधिक से अधिक लोगों का आधार कार्ड बनाएं। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर आधार कार्ड बनवा लें।