फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : सामुहिक विवाह कार्यक्रम, दाम्पत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़े, पूर्व सांसद धनन्जय सिंह रहे मौजूद

Sun, 23 Mar 2025 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मां चौकियां जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने रस्म भी निभाई और भाई का फर्ज अदा किया। 20 जोड़ों ने सात फेरे लिए और एकदूजे के साथ जीने-मरने की कसम खाई।
 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनन्जय सिंह रस्म अदायगी करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतला चौकियां धाम में विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी रविवार को मां चौकियां जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के बैनर तले मुख्य आयोजनकर्ता आशीष माली  द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 20 नवदंपात्ति जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने के साथ सात वचन जीवन संबंध निभाने वादे पूरे कर दांपत्य जीवन के सूत्र में बंधे।

विज्ञापन


कार्यक्रम  की पूर्व मां शीतला माता रानी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने शीतला चौकियां धाम मन्दिर के महंत विवेकानंद पंडा के साथ मां शीतला माता रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान कार्यक्रम आयोजक और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर आशीष माली ने उपस्थित कन्याओं को स्नेह और प्यार देते हुए विवाह गीत और विदाई गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। आशीष माली के एक्ट से उपस्थित दर्शक भी भावुक हो गए।
विज्ञापन


विवाह समारोह के दौरान हाथ मे माइक लेकर संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि कन्या का विवाह योग्य वर से करवाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि कन्या दान से बड़ा दान कोई नही है।

उन्होंने ऐसे शानदार आयोजन करने पर आशीष माली को बधाई दिया। एक ही मंच पर मौजूद 20 नवदंपत्ति जोड़ो के सिंदूरदान के बाद भीगी पलकों से सभी ने बहनों को विदा किया।बारात में सभी वधु को पायल ,बिछिया, सोने के नथ, बर को कलाई घड़ी, समेत ग्रहस्थ कार्य संबंधित पूर्ण समाग्री दी गई। आयोजक आशीष माली ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, महंत विवेकानंद पंडा, अजय पंडा, पायल किन्नर, अमर जौहरी, सुजीत मौर्य, जय प्रकाश सिंह, अभिषेक पंडा, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें