फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना इलाके के कलीचाबाद में रविवार रात विवाहिता करिश्मा कन्नौजिया (24) का फंदे से लटकता शव मिला। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पर तहरीर दी।
विज्ञापन

करिश्मा का सोमवार की सुबह घर में टिन शेड वाले कमरे में लगे लोहे के एंगल में रस्सी से फंदे शव लटकता मिला। घटना के समय पति घर से बाहर था, जब लौटा और कमरे में गया तो दृश्य देखकर होश उड़ गए। करिश्मा आजमगढ़ के दीदारगंज थाना के बिहटा गांव निवासी हवलदार कन्नौजिया की बेटी थी। करिश्मा की शादी दो दिसंबर 2024 को हुई थी। सूचना दिए जाने पर मायके से पिता हवलदार आदि आ गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ के बाद शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता हवलदार कन्नौजिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें