फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेजहत्या का केस दर्ज ...

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि एक दिन पहले पति से विवाद होने पर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 26 वर्षीया नीलम का पति संदीप से अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद की सूचना पर नीलम के पिता पारसनाथ निवासी मानपुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ कुछ लोगों के साथ गुरुवार को बेटी के घर आकर विवाद के निस्तारण के लिए घंटों पंचायत की थी। लोग एक दूसरे को समझा-बुझाकर चले गए थे । शुक्रवार की सुबह सात बजे संदीप के परिजनों ने पारसनाथ को फोन कर सूचना दी की नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो नीलम का शव चारपाई पर पड़ा था। नीलम के पिता का आरोप है कि पति संदीप शराब और गाजा पीता था । वह रोज शाम को नशे में धुत होकर घर पहुंचता तो बेटी को मारता पीटता था। मृतका के पिता पिता पारसनाथ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें