फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात अपनी पाही से घर लौट रही विवाहिता के साथ मनबढ़ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह घर से दूर पाही पर ससुर के लिए खाना पहुंचाकर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक मनबढ़ युवक ने उसे रोक लिया और उसे जबरन झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। सीओ विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिकरारा थाना क्षेत्र के गनापुर गांव निवासी शेखर चौहान उर्फ प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें