फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामुली बात पर विवाहिता ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर सास की डांट से क्षुब्ध बहू ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घनश्यामपुर निवासी रवि गुप्ता की पत्नी कंचन (25) अपने ढाई वर्षीय इकलौते पुत्र को मारपीट रही थी। परिवार के लोगों के मुताबिक इसी बात से नाराज उसकी सास साधना कंचन को डांटने फटकारने लगी। सास की डांट-फटकार से क्षुब्ध कंचन प्रथम तल स्थित कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर साड़ी के सहारे छत में लगे पंखे से फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब उसको परिजन नहीं देखे तो आशंका होने लगी। ऊपर जाकर लोगों ने देखा तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने देखा तो पंखे के सहारे कंचन लटक रही थी। रवि की शादी चार वर्ष पूर्व 28 फरवरी 2017 को केशवपुर निवासी हरिपाल गुप्ता की पुत्री कंचन से हुई थी। घटना की सूचना पर सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, चौकी इंचार्ज घनश्यामपुर ईश्वरचंद तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। उधर मृतका के मायके से उसका भाई व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गये हैं। मृतका का पति रवि गुप्ता अपनी निजी पिकअप चलाता है। परिवार के लोगों के मुताबिक घटना के दौरान वह पिकअप लेकर किराए पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें