फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के भदराव गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की रात मौत हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रामपुर थाने के दमोदरा गांव निवासी दीनानाथ सिंह की बेटी प्राची (20) की शादी 8 दिसंबर 2020 को भदरांव निवासी विकास से हुई थी। पति विकास रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, जबकि जेठ राजेश कोलकाता में रहते हैं। घर पर सास पतिराजी और जेठानी नीलम रहती हैं। ससुर की मौत पहले ही हो चुकी है। परिवार के लोगों के मुताबिक प्राची ने शुक्रवार की रात किसी समय अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की रात तक वह सोकर नहीं उठी तो सास और जेठानी उसे बुलाने के लिए कमरे में गईं। जहां उन्हें प्राची की लाश फंदे पर लटकते हुए दिखी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय ने भी भदरांव गांव पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक रामसरिख गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने विवाहिता को मारने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी उनकी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें