फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बडौना गांव निवासी विवाहिता ने बृहस्पतिवार को मकान में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। मृतका डेढ़ माह की गर्भवती थी। परिजनों ने अस्पताल में छह घंटे तक शव को रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सास, ससुर और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के हसनपुर पटरियां गांव निवासी सभाराज की बेटी ज्योति का विवाह बडौना गांव निवासी बनवारी के बेटे रोहित से 19 मई 2019 में हुआ था। कुछ समय पति-पत्नी का जीवन खुशमय व्यतीत हुआ। दोनों से दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी चार वर्षीय अदीक्षा व दो वर्षीय बेटी वासू है। विवाहिता डेढ़ माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 12: 15 सास-ससुर बाहर पड़ोसियों से बातचीत कर रहे थे वहीं पति मुहल्ले में दोस्तों के यहां होली पार्टी में गया था। इसी दौरान विवाहिता ने घर में पंखे में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। पांच घंटे तक मायके पक्ष के लोगों ने शव अस्पताल में रोके रखा। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के ससुर बनवारी, सास चंपा और पति रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
किराये के कमरे में मजदूर का शव मिला
मड़ियाहूं। दिलावरपुर मोहल्ले में किराये के कमरे में एक मजदूर का शव मिला है। बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चकबीर गांव निवासी राम आसरे महतो (50) कई महीनों से दिलावरपुर स्थित पुन्न्वासी यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। वह दिन भर मजदूरी करने के बाद शाम को कमरे में आकर रहते थे। होली के दिन भी शाम को अपने कमरे में सोने गए। शनिवार को सुबह जब काफी देर तक वो नहीं उठे तो आसपास के लोगों ने शटर से झांक कर देखा तो वह जमीन पर पड़े थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव के पास शराब की बोतल मिली है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क पर मिला मोटर मैकेनिक का शव



चंदवक। थाना क्षेत्र के मोढ़ेला-थानागद्दी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर घुड़दौड़ गांव के समीप एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



चंदवक गांव के बनवारी निषाद (55) अपनी बाइक से होली के दिन अपने ससुराल जोगियां भैसा गांव जा रहे थे। वह 11:30 बजे घर से निकले थे। काफी देर से उनका फोन नहीं उठ रहा था। लगभग 2 बजे दोपहर पुलिस ने गश्त के दौरान पुलिस ने शव देखा। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सिर में पीछे की तरफ चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रोती बिलखती उनकी पत्नी रीता देवी सदमे में हैं। मृतक बनवारी पेशे से मोटर मैकेनिक थे। घर पर ही गैराज खोल कर गाड़ियों की मरम्मत करते थे। बनवारी निषाद को तीन बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें