फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिऊरा गांव में बुधवार को 21 वर्षीय विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति व दो जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिऊरा में बुधवार को सुबह रेनू देवी(21) पत्नी दिनेश पटेल का शव घर के बगल में स्थित कुएं में मिला। रेनू की शादी 21 नवम्बर 2017 को हुई थी। मृतका के पिता मंडिय़ाहूं थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी लालबहादुर मुंबई में रहते है। मृतका की माँ कमला देवी ने रामपुर पुलिस को तहरीर दिया है। कहा है कि ससुराल वाले हमेशा पैसा व सोने की सिकड़ी की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें