पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोचन बड़ा गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मडिय़ाहूं तहसील को पहला स्थान मिला। केराकत को दूसरा और मछलीशहर को तीसरा स्थान मिला।
समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने विजेता टीम को चलबैजंती देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि लेनी चाहिए।
बीएसए परमहंस यादव, और राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक मो. असलम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर आशीर्वाद हास्पिटल की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डा. विनोद कुमार कनौजिया और डा. अंजू कनौजिया द्वारा किया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर धनंजय सिंह, आरएन पाठक, आरपी यादव, शिव कुमार सरोज, मो. सलीम, मो. इमरान, रविचंद्र, लाल साहब, , डा. अतुल प्रकाश यादव आदि थे।