फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 12:27 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का कर्ज माफ किए जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और
विज्ञापन


 महिला किसान लाठी और हसिया लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली दी जाए और गरीब परिवार के लोगों के लिए महीने में नियमित आमदनी की व्यवस्था की जाए।

 इसके अलावा नहरों में पानी छोड़े जाने और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। किसानों ने अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संहबोधित पत्रक जिला प्रशासन कौ सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना सभा को एखलाक, घनश्याम, धर्मराज पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सविता, धनराजी, निर्मला, फूलमती, रामपाल, राजबली आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें