फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ कैंडिल मार्च

Fri, 08 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब द्वारा शिया विद्वान अयातुल्लाह शेख बाकर अल निम्र व अन्य बेगुनाह लोगों को फांसी दिए जाने और पंजाब के पठान कोट में आर्मी एयर बस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


कैंडिल मार्च सदर इमामबरगाह स्थित गंजे शहीदा तक गया। इस दौरान बेगमगंज स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक में आयोजित मजलिस के दौरान सभी धर्म के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का विरोध किया।

 मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि सऊदी अरब और अमेरिका अपने स्वार्थ के लिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। आज नाईजीरिया,  सीरिया, बहरीन एवं सऊदी अरब में शिया समुदाय के लोगों का खुलेआम कत्ल किया जा रहा है।
विज्ञापन


 भारत जैसे शान्ति प्रिय देश में आतंकवादी खून बहा रहे है। इसलिए जरूरी है कि आतंकियों तथा उनके आकाओं को मुहतोड़ जवाब दिया जाए। मौलाना जैदी ने केंद्र सरकार से अपील की इसमें हस्ताक्षेप करे।

रामकृष्ण पांडेय, मुन्ना पांडेय ने आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के जहर को बहुत सहा है। अब हम गांव-गांव तथा शहर- शहर जाकर आतंकवाद का विरोध करेंगे।

मोहम्मद हनीफ  ने हुए कहा की संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप कर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर पाबंदी लगाना चाहिए।

मौलाना सफदर हुसैन जैदी के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में मौजूद लोग अपने हाथे में कैंडिल तथा आतंकवाद के विरोध मे लिखे नारो के पोस्टर लेकर चल रहे थे।

जामिया इमाम जाफर सादिक से सदर इमामबाड़ा स्थित गंजे शहीदा पहुंच कर शहीदो को खिराजे अकीदत पेश किया। इस मौके पर नजमुल हसन नजमी, अफसर अनमोल, शोला जौनपुरी, मौलाना

फजले मुमताज, कमर जौनपुरी, मोहम्मद मुस्तफा, तहसीन अब्बास सोनी, मोहम्मद हसन नसीम, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना बाकिर रजा खा, आसिफ , हसन मेहदी, मीर बहादुर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें