फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने कई परिवारों का छीन लिया सहारा 

Mon, 21 Nov 2016 01:29 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
ट्रैक से दुर्घटनाग्रस्ट ट्रेन को हटाते कर्मचारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कानपुर के पास हुए रेल हादसे में जिले के अलग-अलग इलाकों के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे ने कई परिवारों का सहारा छीन लिया।
विज्ञापन


सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर निवासी अजय कुमार सिंह इंदौर में लोहा कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी ससुराल बक्शा थाना क्षेत्र के अर्धपुर गांव में है। उनके ससुर का एक सप्ताह पहले देहावसान हो गया। सूचना पर ही वह पत्नी के साथ घर आ रहे थे।

इंदौर पटना एक्सप्रेस में बी-3 कोच में उनका आरक्षण था। कानपुर के पास ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई तो उसमें अजय कुमार सिंह की मौत हो गई जबकि पत्नी आभा सिंह गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। अजय कुमार सिंह अपने बेटे राहुल व बेटी को मां के साथ इंदौर में ही छोड़ कर घर आ रहे थे।
विज्ञापन


डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन गांव निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह (59) अपनी पत्नी हीरा सिंह (57) के साथ इंदौर से घर लौट रहे थे। इंदौर पटना एक्सप्रेस हादसे में दोनों की मौत हो गई। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार चितौड़ी गांव निवासी शिवाकांत तिवारी अपने परिवार के साथ इंदौर में रहकर कारोबार करते हैं।

उनकी पत्नी पूनम (40) और भतीजी प्रतिभा (6) ट्रेन से घर आ रही थीं। हादसे की खबर सुनकर शिवाकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर वालों को बताया कि पत्नी की लाश तो मिल गई है पर भतीजी का पता नहीं चल पा रहा। घर से भी लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार दुदौली गांव निवासी रमाशंकर मिश्र के पुत्र दुर्गेश मिश्र (30), अपनी पत्नी वंदना (25) और पुत्र अंश (2) के साथ इंदौर से घर लौट रहे थे। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही यहां से लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें