फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर फूटा लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा 

Sun, 20 Nov 2016 01:39 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में नोट बदलने के लिए लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित यूबीआई की शाखा से रुपये निकालने के लिए लाइन लगाए लोगों का आक्रोश सिपाहियों पर फूट पड़ा। लोगों ने दो सिपाहियों की जमकर पिर्टाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


घायल सिपाही बालमुकुंद मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। खाते से रुपये निकालने के लिए यूबीआई की घनश्यामपुर शाखा पर शनिवार को सुबह पांच बजे ही आकर लोग लाइन में खड़े हो गए थे।

पांच बजे से ही लाइन में खड़े लोगों को दोपहर दो बजे तक भुगतान नहीं हो सका था। लोग भूख प्यास से परेशान थे। आरोप है कि इसी बीच किसी को बिना लाइन में लगे ही सिपाही ने बैंक में घुसा दिया। इसे लेकर लाइन में लगे लोग हल्ला मचाने लगे।
विज्ञापन


भीड़ की आवाज बंद करने के लिए सिपाही लोगों को डांटने लगा। इतने में ही लाइन को छोड़ कुछ लोग सिपाही पर टूट पड़े। उसे जमीन पर पटक कर लात घूंसों से पिटाई कर दी। दूसरा सिपाही बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया। बैंक में लाइन में ही लगे कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।

सिपाही ने इसकी सूचना थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक जयदीप वर्मा भी मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही बाल मुकुंद मौर्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। जबकि दूसरे सिपाही को मामूली चोट आई है। थानाध्यक्ष जयदीप वर्मा का कहना है कि पिटाई करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूबीआई की घनश्यामपुर शाखा प्रबंधक सुशील वितला का कहना है कि मैं अंदर काम कर रहा था। बाहर क्या हुआ मुझे नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें